श्रीगंगानगर-राकेश मितवा।
पंजाब में आशातीत सफलता के बाद अब आम आदमी पार्टी ने राजस्थान का रुख किया है। बीकानेर संभाग में जनसंवाद कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए पार्टी अपने पुराने कार्यकर्ताओं को वापस हासिल करने तथा नए लोगों को जोड़ने का कार्य कर रही है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा ने रविवार को श्रीगंगानगर में जनसंवाद कार्यकर्ता यात्रा के तहत आयोजित सम्मेलन के जरिए लोगों को राजस्थान में अपनी भावी उपस्थिति का अहसास करवाया। 
जनसंवाद सम्मेलन में बड़ी संख्या में जुटी कार्यकर्ताओं की भीड़ ने आम आदमी पार्टी के इरादों का भाजपा और कांग्रेस को संकेत दे दिया है। पार्टी प्रभारी विनय मिश्रा ने कहा कि राजस्थान में अब बीजेपी और कांग्रेस की बारी बारी से सरकार नहीं चलेगी। तीसरे विकल्प के रूप में लोग आम आदमी पार्टी की ओर देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल दंगों पर राजनीति करना चाहती है। अपने कड़े रुख के लिए चर्चित है विनय मिश्रा ने कहा कि अगर भाजपा के केंद्रीय दफ्तर पर बुलडोजर चला दिया जाए तो देश में दंगे अपने आप रुक जाएंगे। पार्टी के राजस्थान प्रभारी विनय मिश्रा ने संकेत दिए कि राजस्थान में आगामी चुनाव में पार्टी सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने लड़ने का इरादा रखती है। तथा साफ स्वच्छ एवं नए लोगों को टिकट देगी उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनसंवाद यात्रा के जरिए पुराने कार्यकर्ताओं को वापस मुख्यधारा में लाने तथा नए लोगों को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर राज्य के संगठन प्रभारी दुष्यंत यादव के अलावा बीकानेर संभाग प्रभारी, कॉमेडियन ख्याली सहारण तथा स्थानीय आम आदमी पार्टी के नेता शंकर मेघवाल ,अमित कारगवाल आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया।पार्टी प्रभारी विनय मिश्रा ने कहा कि राजस्थान की जीवनदायिनी नहरों में पंजाब से आ रहे उद्योग इकाइयों के अपशिष्ट दूषित पेयजल पर भी पंजाब से बात करके इस दिशा में कार्य किया जाएगा। पंजाब की तुलना में श्रीगंगानगर में डीजल पेट्रोल के दामों में भारी भरकम अंतर के साथ-साथ, बिक रहे नशे को लेकर भी उनकी नजरें निश्चित रूप से आम जनता को राहत पहुंचाने की रहेगी। बीकानेर संभाग में जनसंवाद कार्यकर्ता यात्रा के बाद जिला स्तर तहसील स्तर इसके बाद छोटे स्तर पर पार्टी अपने संगठन को मजबूत करेगी।