सवाई माधोपुर-हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर जिले के खंडार थाना क्षेत्र में जेवीएएनएल के सहायक अभियंता खण्डार वृत के बरनावदा फीडर पर देर रात शट डाउन लेते वक्त गुस्साए ग्रामीणों ने लाठी डंडो से लाइनमैन का सिर फोड़ दिया। जिससे लाइन मैन के सिर में 6 टांके आए है। फिलहाल लाइनमैन ने इसकी रिपोर्ट खंडार थाने में दर्ज कराई है। लाइन मेन पुष्पेंद्र मीणा ने बताया कि बरनावदा गांव के उपभोक्ता रामस्वरूप बैरबा ने अपना बकाया जमा करवा दिया हैं। बकाया जमा करवाने के बाद उपभोक्ता का कनेक्शन जोड़ने के लिए शनिवार शाम को बरनावदा गया। सहायक कर्मचारी बनवारी विधुत पोल पर चढ़ा हुआ था। लाइन मैन 33 केवी जीएसएस पर से बिजली सप्लाई बंद करवाने के लिए निगम कर्मचारी को फोन कर रहा था। तभी वहां पर 5 -7 लोग आए और लाइन जोड़ने की मना करने लगे। बिना कारण जाने ही गांव के लोगो ने लाठी डंडे की लाइनमैन की पिटाई कर दी । जिससे लाइनमैन का सिर फट गया और खून बहने लगा। जिसके बाद वे लोग वहां से फरार हो गए। घटना के बाद घायल लाइन मैन को तुरंत सीएचसी पर लाया गया और पुलिस को पूरी जानकारी देकर प्राथमिक उपचार किया गया। लाइनमैन ने खंडार थाने मदरूप बैरवा और देवीलाल बैरवा सहित अन्य 5 लोगो के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने लाइनमेन की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

0 टिप्पणियाँ