सवाई माधोपुर-हेमेन्द्र शर्मा।
बाघ संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति सवाई माधोपुर के सदस्यों द्वारा मिशन बीट प्लास्टिक रणथम्भौर अभियान के तहत आज रणथम्भौर के आरोटीपी रेंज के बलानी वन क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। समिति सदस्यों ने बताया कि इस दौरान जंगल से 30 किलो प्लास्टिक व पॉलिथीन कचरा एकत्र कर किया गया। साथ ही कचरे को जंगल से बाहर लाकर नष्ट किया गया। साथ ही लोगो को प्लास्टिक व पॉलिथीन से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी देकर जागरूक भी किया गया।
 इस दौरान संस्था के सदस्य श्योराम गुर्जर ,रामकेश मीना, गोविंद सैनी, दिनेश सैनी, विक्की गुर्जर, विमलेश सैनी, दिलखुश,विष्णु सैनी, कपिल, भवानी मीना , विकास मीना, अरविंद कुमार बैरवा, राजेश सैनी , रूप सिंह मीना , राजेश आदि मौजूद रहे। समिति सदस्यों ने बताया कि समिति सदस्यों द्वारा रणथम्भौर को प्लास्टिक व पॉलिथीन मुक्त करने के उद्देश्य से विगत तीन वर्षों से कार्य कर रही है । जिसके तहत संस्था सदस्यों द्वारा रणथंभौर के वन क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जाता है और प्लास्टिक व पोलिथिक कचरा नष्ट किया जाता है। साथ ही  लोगो को जागरूक किया जाता है। तथा कपड़े के बैग्स वितरित कर पॉलिथीन कैरी बैग्स के बहिष्कार का आवाह्न किया जाता है। इसी कड़ी में आज भी समिति सदस्यों द्वारा रणथंभौर के बालाजी वन क्षेत्र में सफाई अभियान चलाकर करीब 30 किलो प्लास्टिक एंव पॉलीथिन कचरा नष्ट किया गया है