सवाई माधोपुर-हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर में बुधवार को बाघ संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति सदस्यों द्वारा मिशन बीट प्लास्टिक रणथम्भौर अभियान के तहत रणथम्भौर दुर्ग स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर जाने वाले गणेश श्रद्धालुओं को रणथंभौर के जोगी महल गेट पर कपड़े के बैग बांटे गये । साथ ही पॉलीथिन कैरी बैग का बहिष्कार करने की अपील की गई तथा प्लास्टिक व पॉलीथिन के दुष्परिणामों की जानकारी देकर जागरूक भी किया।बाघ संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति सदस्यों ने बताया कि संस्था द्वारा पिछले तीन साल से हर माह गणेश चतुर्थी के दिन जोगी महल गेट पर गणेश मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को कपड़े के बैग वितरित किए जाते हैं।
 साथ ही लोगों को प्लास्टिक व पॉलीथिन से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया जाता है। अभियान के तहत हर सप्ताह एक स्थान तय कर रणथंभौर परिक्षेत्र के पर्यटन स्थलों, मंदिरों आदि जगहों पर श्रमदान कर सफाई भी की जाती है। वही हर बुधवार व शुक्रवार के दिन रणथम्भौर से सटे गांवों में जाकर गांववासियों को कपड़े के बैग वितरित कर प्लास्टिक व पॉलीथिन से होने वाले नुकसान  के प्रति जानकारी देकर जागरूक किया जाता है। ताकि  रणथंभौर, वन्यजीवों व पर्यावरण को प्लास्टिक पॉलिथीन से किसी प्रकार का नुकसान ना हो। 
श्रद्धालुओं को कपड़े के बैग वितरित करने के दौरान जोगीमहल फोरेस्टर रामसिया बैरवा, काली मीना, धारासिंह गुर्जर, खेमसिंह, रामहेत व संस्था सदस्य विष्णु सैनी, अरविंद कुमार बैरवा, दिलखुश व रूपसिंह मीणा आदि मौजूद रहे ।