जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
सचिन पायलट समर्थक विधायक वेदप्रकाश सोलंकी रेप पीड़िता के बच्चे और पति की फोटो शेयर कर मुश्किल में फंस गए हैं। उनके खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने डीजीपी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। दरअसल विधायक सोलंकी ने सोमवार शाम को अपने फेसबुक अकाउंट से दौसा गैंगरेप मर्डर प्रकरण की पीड़िता के परिवार की फोटो पोस्ट शेयर की। इसमें पीड़िता के परिवार के सदस्य मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ नजर आ रहे हैं। पोस्ट में पीड़िता की पहचान को उजागर किया जा रहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने सोलंकी की इस पोस्ट को लेकर आईपीसी की धारा 228 ए का उल्लंघन करने के आरोप लगाए हैं। साथ ही सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन का हवाला देते हुए दुष्कर्म पीड़िता की पहचान को उजागर करने पर सोलंकी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
आयोग की अध्यक्ष शर्मा ने इस पूरे प्रकरण को लेकर जल्द कानूनी कार्रवाई करने और 3 दिन के अंदर उसकी रिपोर्ट राष्ट्रीय महिला आयोग को भेजने के निर्देश भी दिए हैं। विधायक सोलंकी ने सोमवार शाम को अपने फेसबुक अकाउंट से दौसा गैंगरेप मर्डर प्रकरण की पीड़िता के परिवार की फोटो पोस्ट शेयर की। इसमें पीड़िता के परिवार के सदस्य मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ नजर आ रहे हैं। पोस्ट में पीड़िता की पहचान को उजागर किया जा रहा है।राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले में कई कमियां रखी है। जिसे आयोग ने बड़ी गम्भीरता से लिया है। बुधवार को एसपी दौसा और जांच अधिकारी को आयोग के सामने दोपहर 12 बजे पेश होना है। इस मामले प्रगति रिपोर्ट को एसपी आयोग के सामने पेश करेंगे।


0 टिप्पणियाँ