जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 

राजस्थान की जयपुर कोरोना का नया एपिसेंटर बनता जा रहा है। यहां हर रोज औसतन 30 से ज्यादा नए केस मिल रहे है। पिछले 24 घंटे में जयपुर में 48 नए मरीज मिले हैं। जो मध्य प्रदेश, तमिलानाडु, पंजाब, पश्चिमी बंगाल समेत दूसरे 7 बड़े राज्यों में कल मिले केसों से भी ज्यादा है। जयपुर में लगातार कोरोना के केस बढ़ने के कारण यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 350 से ज्यादा हो गई। जो राज्य के कुल एक्टिव केस का 73 फीसदी है।

जयपुर सीएमएचओ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा मरीज 7 मरीज आज सोडाला में मिले है। इसके बाद वैशाली नगर में 5, मालवीय नगर में 4, जगतपुरा, अजमेर रोड पर 3-3, आमेर, दुर्गापुरा, गोपालपुरा, सांगानेर, मानसरोवर और जवाहर नगर में 2-2, जबकि ब्रह्मपुरी, बापू नगर, बड़ी चौपड़, गुर्जर की थड़ी, तिलक नगर, झोटवाड़ा, लालकोठी, सिरसी रोड, सीतापुरा समेत अन्य जगहों पर 1-1 मरीज मिला है। जयपुर में इससे पहले 3 मई को 34 मरीज मिले थे, लेकिन आज ये संख्या बढ़कर 48 पर पहुंच गई।

7 बड़े राज्यों से भी ज्यादा केस जयपुर में

दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में तो कोरोना के केस बढ़ ही रहे है, राजस्थान में भी इसमें धीरे-धीरे इजाफा हो रहा है।जयपुर में आज जितने केस मिले है वह पूरे देश के 7 बड़े राज्यों में कल मिले केसों से ज्यादा है। तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, पंजाब, गुजरात, बिहार, उड़ीसा जैसे बड़े राज्यों में कल 44 से भी कम केस मिले थे।

राजस्थान में सबसे ज्यादा 73 फीसदी एक्टिव केस जयपुर में

राजस्थान में कोरोना केसों की स्थिति देखे तो जयपुर में सबसे ज्यादा केस मिले रहे है। राज्य में मौजूद एक्टिव मरीजों की संख्या में 73 फीसदी जयपुर में है। 3 मई तक की स्थिति देखे तो प्रदेश में कुल 444 एक्टिव केस है, जिनमें से 324 मरीज अकेले जयपुर में है। शेष 120 मरीज दूसरे 16 जिलों में मौजूद है।

पिछले 13 दिनों में जयपुर में मिले केस

तारीखकेस
22 अप्रैल31
23 अप्रैल13
24 अप्रैल10
25 अप्रैल23
26 अप्रैल30
27 अप्रैल46
28 अप्रैल26
29 अप्रैल68
30 अप्रैल50
1 मई15
2 मई61
3 मई34
4 मई48