उदयपुर-भगवान प्रजापत।
विश्व हिंदु परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को बैलों से भरी पांच गाडियों को पकड़कर जिले के टीडी थाने के हवाले कर दिया।जानकारी के अनुसार विश्व हिंदु परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि प्रतिदिन यहां से गुजरात के लिए गौवंश ले जाया जा रहा है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने टीडी थाने से कुछ दूरी पर डेरा डाला और गाडियों का इंतजार किया। इसके बाद जैसे ही बैलों से भरी हुई गाड़िया पहुंची तो कार्यकर्ताओं ने गाड़ियों को रूकवा दिया। इसके बाद जांच की तो उसमें बैल भरे हुए थे। इसके बाद सभी गाड़ियों को थाने पर ले गए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सौंपने के साथ ही गौवंश को ले जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की। विश्व हिंदु परिषद के कार्यकर्ताओं ने बताया कि गौवंश को ले जाने का सिलसिला लम्बे समय से चल रहा है। लेकिन इसके खिलाफ किसी प्रकार की कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह का अभियान आगे भी चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि गत रात से इन गाड़ियों को पकड़ने के लिए कार्यकर्ता तैनात थे और गुरूवार अलसुबह जब गाड़िया यहां से निकलने लगी तो इनको ले जाकर पुलिस के हवाले किया। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है।कार्यकर्ताओं ने गौवंश की तस्करी को रोकने और इस तरह का कृत्य करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की।