श्रीगंगानगर-राकेश मितवा।
श्रीगंगानगर में भीषण गर्मी से बचने के लिए बीयर पीने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके चलते शराब के ठेकों पर बीयर की लगातार कमी हो रही है। हालत यह है कि बियर की उपलब्धता कम होने के चलते इसके ब्लैक भी होने लगी है। बियर की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से शराब ठेकेदारों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।गुरूवार को दर्जनों की तादाद में शराब ठेकेदारों ने जिला आबकारी कार्यालय पर जाकर विभागीय अधिकारियों से बियर के स्टॉक की पर्याप्त मांग की।
आबकारी सीआई मनीष पारीक को जिला आबकारी अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इन ठेकेदारों का कहना है कि वह रावला अनूपगढ़ घड़साना आदि क्षेत्र से आते हैं। उन्हें इस नाते गाड़ी भाड़ा भी काफी पड़ जाता है ।लेकिन डिमांड के अनुरूप बीयर की उपलब्धता नहीं हो पाती। इससे न केवल दुकान की बिक्री पर फर्क पड़ने लगा है लोग अब ब्लैक में भी बेचने लगे हैं ।

0 टिप्पणियाँ