सवाई माधोपुर-हेमेंद्र शर्मा।
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के रणथंभौर रोड स्थित अबरार फार्म हाउस पर बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय डॉक्टर अबरार अदमद की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान विधायक दानिश अबरार, पूर्व विधायक यास्मीन अबरार , नगर परिषद सभापति विमलचंद महावर सहित काँग्रेस के तमाम पदाधिकारियों एंव कार्यक्रताओं ने उनकी मजार पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान काँग्रेस प्रवक्ता लक्ष्मी कुमार शर्मा ने स्वर्गीय डॉक्टर अबरार अहमद की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके द्वारा किये गए कार्यो को याद करते हुए उन्हें नमन किया। इस दौरन पूर्व चेयरमैन संतोष शर्मा ,सहित कई जनप्रतिनिधि व अन्य लोग भी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ