सवाई माधोपुर-हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आगामी 14 मई को जिले में आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्वेता गुप्ता द्वारा जिला न्यायालय परिसर स्थित एडीआर सेंटर में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि जिले में आगामी 14 मई 2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है।जिसमे न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य आपराधिक, फौजदारी, दीवानी, 138 एन.आई. एक्ट के अन्तर्गत चैक अनादरण मामले, पारिवारिक,वैवाहिक मामले, पानी-बिजली के मामले, बैंक रिकवरी मामले, मोटर दुर्घटना क्लेम संबंधी मामले एवं , जल, विद्युत, लोक सफाई एवं स्वच्छता, टेलीफोन बिल, परिवहन सेवा दोष संबंधी मामले, बीमा सेवा दोष संबंधी मामले, अस्पताल एवं औषधालय सेवा दोष संबंधी मामलों का आपसी समझाईश एवं राजीनामा के माध्यम से निस्तारण किया जाना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने बताया कि इस बार राष्ट्रीय लोक अदालत में रेवेन्यू से संबंधित मामलों की भी सुनवाई की जाएगी ,उन्होंने मीडिया कर्मियों से राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने की अपील की । साथ ही मीडिया का आभार व्यक्त किया।