सवाई माधोपुर-हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर में मंगलवार को ईद उल फितर का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईद के मौके पर जिला मुख्यालय के ईदगाह पर मुस्लिम समुदाय के सैंकड़ो लोग जुटे। जहाँ सैंकड़ों लोगो ने एक साथ ईद की नमाज़ अदा कर देश में भाईचारा और अमन चैन की दुआ की।
कोरोना के चलते दो साल बाद ईदगाह पर आयोजित हुई ईद की नमाज में शामिल होने को लेकर लोगों में उत्साह रहा और ईदगाह का पूरा परिसर नमाजियों से खचाखच भर गया। इस दौरान शहर काजी ने ईद की नमाज अदा कराई और सैंकड़ो हाथ देश मे अमन चैन और शांति की दुआ के लिए एक साथ उठे। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए । नमाज के बाद लोगो ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

0 टिप्पणियाँ