श्रीगंगानगर- राकेश मितवा।
श्रीगंगानगर में मंगलवार को ईद उल फितर के अवसर पर हजारों की तादाद में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने पुरानी आबादी स्थित ईदगाह पर खुदा की इबादत में अपने सर झुकाए। मौलवी मोहम्मद असलम ईदगाह में विशेष नमाज की तथा देश में अमन चैन और शांति की कामना की । इस अवसर पर बड़ी तादाद में लोगों ने एक दूसरे को ईद उल फितर की शुभकामनाएं गले मिल कर दी। स्थानीय विधायक राजकुमार गौड़ ,आप नेता अमित कारवाल ,जयदीप बिहानी ,वक्फ बोर्ड के जिलाध्यक्ष हाजी चिराग्दीन सहित अनेक लोगों ने इस अवसर पर लोगों को शुभकामना दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा के नेतृत्व में सुरक्षा के लिए पुरानी आबादी क्षेत्र में अतिरिक्त जाब्ता भी तैनात किया गया था। बाद में ईदगाह मैदान के पास ही बने कब्रगाह में मुस्लिम लोगों ने अपने अपने पूर्वजों की कब्र पर जाकर अगरबत्ती जलाकर कर उनको याद किया।क्षइस अवसर पर विधायक राजकुमार गौड़ ने ईद की शुभकामनाएं देते हुए देश और राष्ट्र में शांति की कामना की।

0 टिप्पणियाँ