श्रीगंगानगर-राकेश मितवा।
आई एफ डब्ल्यू जे संगठन द्वारा राजस्थान प्रदेश में पत्रकारों को संगठित कर कड़ी से कड़ी जोड़ने के क्रम में बीकानेर संभाग प्रभारी अनिल जांदू की अनुशंसा पर तीन दशकों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार राकेश मितवा का श्रीगंगानगर जिला अध्यक्ष के रूप में मनोनयन किया गया। मितवा प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक दोनों ही मिडिया क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। पूर्व में ईटीवी व नेटवर्क18 में डेढ़ दशक तक सेवाएं दे चुके है। वर्तमान में A1 tv में जिला ब्यूरो के रूप में कार्य कर रहे है। वही rajkaj.news , news nation , since indipendence व अमर उजाला(बेब) में भी अपना योगदान दे रहे हैं। साथ ही समय समय पर आपके द्वारा श्रीगंगानगर जिले में पत्रकारों की आवाज को बुलंद किया जाता रहा है। राजकाज न्यूज़ की ओर से आपको शुभकामनाएं।

0 टिप्पणियाँ