सवाई माधोपुर-हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर में बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के जोधपुर में हुए उपद्रव को लेकर कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और प्रदेश में जगह जगह हो रही उपद्रवी घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की । भाजपाइयों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति से साम्प्रदायिक वैमनस्य फैल रहा है। प्रदेश के करौली के बाद अब जोधपुर में असामाजिक तत्वों द्वारा उपद्रव किया गया। जिसमे कई लोगो को गंभीर चोटें आई है। जोधपुर में अराजक तत्वों द्वारा पत्थरबाजी कर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का कार्य किया गया ,काँग्रेस के शासन काल में प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से धूमिल हो चुकी है। भाजपाइयों ने ज्ञापन के माध्यम से जोधपुर की घटना की निष्पक्ष जांच करवाने एंव दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने तथा प्रदेश में आये दिन हो रही इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।

0 टिप्पणियाँ