करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
कोविड-19 महामारी के दौरान अपने मानवीय सहायता एवं पहल के तहत, सेव द चिल्ड्रन संस्था द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग, करौली के सहयोग से करौली जिले की समस्त आंगनबाड़ी सेन्टरों पर 3 से 6 आयु वर्ग के बच्चों के लिये लर्निंग किट वितरण प्रारम्भ किया गया। लर्निंग किट वितरण की शुरुआत करौली ब्लॉक के खेड़िया एवं मासलपुर सेक्टर से आरम्भ की गयी। जिसमें कुल 46 किटों का वितरण किय गया। सेव द चिल्ड्रन संस्था के द्वारा अवगत कराया गया की लर्निंग किट वितरण का मुख्य उदेश्य कोविड-19 महामारी एवं लॉकडाउन के कारण छोटे बच्चे की शिक्षा तो प्रभावित हुई ही है साथ ही उनका शारिरिक तथा मानसिक विकास भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ हैं। 
आर्थिक रुप से पिछड़े ग्रामीण परिवेश के बच्चों मे इस प्रभाव को कम करने तथा उनके समग्र विकास  को ध्यान में रखते हुऐ लिये सेव द चिल्ड्रन संस्था के द्वारा लर्निंग किट का निर्माण किया गया। यह लर्निंग किट करौली जिले की समस्त 1308 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर वितरित किया जायेगा। इस किट में कुल 13 प्रकार की सामग्रियों का समावेश किया गया है जो बच्चों मेे शारिरिक, मानसिक तथा शैक्षणिक विकास के साथ साथ विभिन्न प्रकार के कोशलों के विकास में भी सहायक होगी।