झालावाड़-हरिमोहन चोडॉवत।
झालावाड़ शहर में मंगलवार को श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शहर में निकली शोभायात्रा का सभी सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष व बच्चे शोभायात्रा में भगवा तथा सफेद वस्त्रों में शामिल हुए। भगवान श्री विष्णु के छठे अवतार कहे जाने वाले श्री परशुराम जी की जयंती के अवसर पर आज ब्राह्मण समाज की ओर से झालावाड़ शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
प्रातः भगवान परशुराम के चरण पूजन व पूजा-अर्चना के बाद राधारमण प्रांगण से शुरू हुई शोभायात्रा शहर के बड़ा बाजार, मंगलपुरा, बस स्टैंड होती हुई पुनः राधारमण मांगलिक भवन पहुंची। शोभायात्रा शहर से गुजरी तो विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों द्वारा जमकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
इस दौरान महिलाएं भगवा साफे व साड़ियां पहने रही, तो वही सफेद वस्त्रों में पुरुषों ने भी शोभायात्रा की शोभा बढ़ाई। शोभायात्रा के स्वागत के लिए विभिन्न जगहों पर तोरण द्वार भी बनाए गए। यात्रा का समापन राधारमण मांगलिक भवन में हुआ, जहां विप्र जनों ने समाज के उत्थान व विकास के लिए संबोधन किया।

0 टिप्पणियाँ