जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
सर्व ब्राह्मण महासभा की और से आराध्य भगवान परशुराम की प्राण प्रतिष्ठा बनीपार्क स्थित झखोरेश्वर मंदिर में पूर्ण विधि विधान से हुई और आज से यहां भगवान परशुराम जी का नियमित पूजन प्रारंभ हो गया है। इस अवसर पर 11 विद्वान पंडितों से विधि विधान से वैदिक मंत्रों के साथ भगवान की प्राण प्रतिष्ठा की। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व पंच कुंडीय यज्ञ, गणेश मण्डल पूजन, अर्चना, जलाधिवास, अन्नाधिवास, महान्यास प्राण प्रतिष्ठा के साथ परशुराम जी की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
इस अवसर पर विभिन्न अधिवास, स्नान, अभिषेक किया गया। पंडितों ने ‘‘तन्नो परषुराम प्रचोदयात’’ मंत्र के साथ हवन में आहुतियां अर्पित की। पुरुषुक्त से भगवान परशुराम जी का विधिवत पूजन कर प्राणो का आह्वान किया गया। इस अवसर पर नगर परिक्रमा के भाव से पहले मूर्ति की यात्रा निकाली गई। जिसमें शंख, ध्वनि, घंटे-घडियाल बजाते हुए परशुराम जी के जयकारे के साथ तपती धूप में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नंगे पांव परिक्रमा की। इसके बाद प्रतिमा को विराजमान कर महाआरती की गई। इस अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने घोषणा की है कि हर वर्ष जयपुर के प्रमुख मंदिरों में भगवान परशुराम जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी।
साथ ही मिश्रा ने राज्य सरकार से मांग की है कि सरकार हमें जल्द से जल्द जमीन उपलब्ध करवाये। जिससे की भगवान परशुराम पीठ की स्थापना की जा सके। महासभा ने 111 फीट की भगवान परशुराम जी की मूर्ति लगाने का अभियान भी चला रखा है।इस अवसर पर मुख्य यजमान सर्व ब्राह्मण महासभा के संरक्षक जगन्नाथ शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम जी के बताये हुये पद्चिन्हों पर युवाओं को चलना चाहिए। उन्होने इस अवसर पर कहा कि पूरे प्रदेश में 200 भगवान परशुराम जी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का संकल्प लेता हूं। जिस भी मंदिर में परशुराम जी की मूर्ति की आवश्यकता होगी वो मैं निशुल्क उपलब्ध कराउंगा।इस अवसर पर मुख्य रूप से महामंडलेश्वर महंत पुरुषोत्तम भारती, मुख्य यजमान एवं संरक्षण जगन्नाथ शर्मा, राष्ट्रीय संयोजक आचार्य राजेश्वर,ज्योतिषाचार्य पं. मुकेश भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, पार्षद करण शर्मा, पूर्व पार्षद मुकेश शर्मा, राजकुमार शर्मा, विक्रम स्वामी, महिला प्रदेशाध्यक्ष सविता षर्मा, जिलाध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, जयपुर शहर अध्यक्ष अनिल सारस्वत, जयपुर संभाग अध्यक्ष युवा दिनेश शर्मा, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष कमलेश शर्मा, जयपुर षहर अध्यक्ष युवा अविकुल शर्मा, मनोज मिश्र, अरुण शर्मा, प्रमोद शर्मा, तरुण शर्मा, तरुण शर्मा, पूजा पाठक, नीलम मिश्रा, लता शर्मा, पार्षद प्रत्याशी विमला शर्मा, हवामहल अध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा, पंकज शर्मा, नरेंद्र शर्मा, श्याम शास्त्री, नरेन्द्र दोतोलिया, पं. विष्णु दत्त शर्मा, अरविन्द मिश्रा, राजेश शांडिल्य सहित सैकड़ों ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ