डूंगरपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
डूंगरपुर से कांग्रेस विधायक और युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गणेश घोगरा पर मंगलवार को डूंगरपुर की सुरपुर पंचायत में प्रशासन गांवों के संग अभियान के दौरान एसडीम सहित विभिन्न अधिकारियों को पंचायत भवन में बंधक बनाने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। गणेश घोघरा के समर्थकों पर भी एफआईआर दर्ज हुई है। डूंगरपुर के तहसीलदार ने विधायक पर गैरकानूनी तरीके से काम कराने और बंधक बनाने का मुकदमा दर्ज करवाया है। बता दे, पट्टे जारी करने की मांग को लेकर मंगलवार को विधायक और समर्थकों ने एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों को कार्यालय में बंद कर ताला लगा दिया था और धरने पर बैठ गए थे उसके बाद विधायक के खिलाफ मामला दर्ज करवाने की कार्रवाई की गई है।

0 टिप्पणियाँ