जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक बार फिर 23 मई से मंत्री दरबार शुरू करने का फैसला लिया गया है।प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी मंत्री दरबार 23 मई से शुरू करने को लेकर ट्वीट करके जानकारी दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने 23 मई से 15 जून तक पीसीसी मुख्यालय में लगने वाले मंत्री दरबार का शेड्यूल जारी किया है। मंत्री दरबार सोमवार से बुधवार 3 दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। मंत्री दरबार में मंत्रियों की सहायता के लिए प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
कार्यकर्ता और आमजन की होगी जनसुनवाई।
दरअसल पीसीसी मुख्यालय में लगने वाले मंत्री दरबार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजन की समस्याओं को सुना जाएगा और मौके पर ही उनकी समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश भी दिए जाएंगे।हालांकि शेड्यूल में उन्हीं मंत्रियों को शामिल किया गया जिनका पूर्व में मंत्री दरबार में नंबर नहीं आ पाया था। बता दो, कि कोरोना की तीसरी लहर के दौरान कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ने के बाद प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डोटासरा ने मंत्री दरबार को स्थगित कर दिया था।
मंत्रियों का शेडयूल हुआ जारी।
23 मई, हेमाराम चौधरी और साले मोहम्मद। 24 मई, लालचंद कटारिया, जाहिदा खान। 25 मई महेंद्रजीत सिंह मालवीय ममता भूपेश ।30 मई परसादी लाल मीणा, गोविंद राम मेघवाल। 31 मई भजन लाल जाटव, राजेंद्र गुढ़ा।1 जून रमेश मीणा, अर्जुन सिंह बामनिया। 6 जून उदयलाल आंजना, बृजेंद्र ओला। 7 जून शकुंतला रावत, सुखराम बिश्नोई। 8 जून विश्वेंद्र सिंह, अशोक चांदना। 13 जून बीडी कल्ला, अर्जुन बामणिया। 14 जून शांति धारीवाल, राजेंद्र यादव। 15 जून महेश जोशी, सुभाष गर्ग।

0 टिप्पणियाँ