सवाई माधोपुर-हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्वेता गुप्ता ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर संचालित ईंट-भट्टों का निरीक्षण कर ईंट भट्टों पर बाल मजदूरी , बंधवा मजदूरी व आजमन मजदूरी की जाँच की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान इंट-भट्टों पर काम करने वाले मजदूरों के संबंध में जानकारी ली और संबंधित ठेकेदार को सभी मजदूरों के आधार कार्ड दिखाने को कहा गया तथा बालको से काम नहीं करवाने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही ईंट-भट्टों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए ठेकेदार को निर्देशित किया गया। श्रमिकों को दी जाने वाली मजदूरी, भुगतान का तरीका, भट्टे का रजिस्ट्रेशन न, मजदूरों के स्वास्थ्य परीक्षण आदि के बारे में ठेकेदार से पूछताछ की और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम कपिल शर्मा, श्रम निरीक्षक सुनील कुमार भी मौजूद रहे

0 टिप्पणियाँ