करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
पुलिस महानिरीक्षक प्रसन्न कुमार खमेसरा ने कहा कि जिले के समस्त नागरिक अक्षय तृतीया, ईदुलफितर एवं परशुराम जयन्ती त्यौहारो को सांप्रदायिक सौहार्दपूर्ण तरीके से मनावे। इस संबंध मे आमजन, जिला प्रशासन व पुलिस का पूर्ण रूप से सहयोग करते हुए शांति व्यवस्था बनाये रखें। पुलिस महानिरीक्षक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे शांति समिति एवं शहर के प्रतिष्ठित नागरिकों की बैठक को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होने बताया कि शहर मे  शोभा यात्रा के दौरान पिछले दिनो हुई घटना मे आप सभी ने शांति व्यवस्था एवं आपसी भाईचारा बनाये रखने मे पुलिस व जिला प्रशासन का सकारात्मक सहयोग किया, जिससे कि शहरी क्षेत्र मे शांति व्यवस्था को शीघ्र ही बहाल किया गया था। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने बताया कि शांति समिति के संबंध मे जिला, ब्लॉक व थाने स्तर पर प्रतिष्ठित व्यक्तियो की बैठक आयोजित की जा चुकी है। सभी को त्यौहारों के दौरान सभी ने अपने-अपने वर्गाे के युवाओं को समझाते हुए शांति स्थापित करने मे जिला प्रशासन का सहयोग करेंगे।पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इंदौलिया ने कहा कि  जिलेम में धारा 144 लगी हुई है,किसी प्रकार की रैली के आयोजन की समाज मे अनुमति नही मांगी गई है एवं न ही रैली आयोजित करने की अनुमति दी जायेगी। इसके अलावा उन्होने बताया कि आमजन सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों पर ध्यान नही दें,उन्होने बताया कि अफवाह फैलानें वालों के खिलाफ चिन्हित कर सख्त कार्यवाही की जायेगी। बैठक मे विभिन्न समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियो ने आश्वासन दिया कि त्यौहारों को भाईचारा व शांति स्थापित करते हुए मनायें जायेगें व इस संबंध मे जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग किया जायेगा। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर परसराम मीना, उपखंड अधिकारी धीरेन्द्र सिंह, सूचना एवं जनसपंर्क अधिकारी धर्मेन्द्र मीना सहित विभिन्न समाजों के प्रतिष्ठित व्यक्ति उधोसिंह एडवोकेट, फजले अहमद, सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।