झालावाड़-हरिमोहन चोडॉवत।
झालावाड़ जिले के डग कस्बे में शुक्रवार दोपहर एक पिकअप और बाइक की भिड़त हो गई।  दर्दनाक हादसे में महिला, पुरुष सहित एक मासूम बच्चे की भी दर्दनाक मौत हो गई। दो अन्य भी गम्भीर घायल हो गए। डग थानाधिकारी बन्नालाल ने बताया कि घटना कस्बे के डग भवानीमंडी मार्ग पर तहसील भवन के पास की है, जहां डग थाना क्षेत्र के गांव डोलिसरना से डग की तरफ से आ रही दो बाइक को एक पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में डग थाना क्षेत्र के सारँगाखेड़ा निवासी पप्पू कुंवर पत्नी गोपाल एवं मध्यप्रदेश के सेमली निवासी ईश्वर पुत्र मांगीलाल तथा डोलिसरना निवासी 3 वर्षीय लोकेंद्र पुत्र दिनेश की दर्दनाक मौत हो गई। वही डोलिसरना निवासी दुर्गा पत्नी दिनेश एवं आवर निवासी भरत पुत्र बद्रेश गम्भीर घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय डग में भर्ती कराया गया है। दोनों गम्भीर घायलो को बाद में झालावाड़ रेफर किया गया ही। पुलिस ने तीनों शवो का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनो को सौप दिया है। पुलिस ने घटना का मौका मुआयना कर दोनों वाहनों को जब्त कर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी पिकअप चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।