झालावाड़-हरिमोहन चोडॉवत।
झालावाड़ जिले के पिडावा में शुक्रवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला है। एक तेज रफ्तार सवारी बस ने बाइक सवार दादा और पोते को कुचल दिया है। जिसमें दादा की मौके पर मौत हो गई है। वहीं पोता गंभीर घायल हो गया। पिड़ावा थाने के एएसआई भोजराज गुर्जर ने बताया है कि बानोर गांव निवासी बालाराम दांगी उसके 12 वर्षीय पोते पवन के साथ बाइक पर सवार होकर बानोर गांव से गर्दनखेड़ी जा रहे थे। उसी दौरान पिड़ावा की कृषि उपज मंडी के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार निजी सवारी बस ने बाइक सवार दादा पोते को कुचल दिया। जिसमें 62 वर्षीय दादा बालाराम की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका पोता पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल पोते का पिडावा चिकित्सालय में उपचार जारी है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अस्पताल लेकर आए जहां मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया है।