हनुमानगढ़-विश्वास कुमार।
पंजाब में सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) की नजर अब राजस्थान विधानसभा चुनाव पर है। पार्टी ने चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। आप कार्यकर्ता संवाद यात्रा निकालने जा रही है। "आप" के प्रदेश प्रभारी और विधायाक विनय मिश्रा यात्रा का नेतृत्व कर रहे है। इसी संवाद यात्रा के दौरान मिश्रा हनुमानगढ पहुंचे जहाँ से पार्टी पदाधिकारिओं व कार्यकर्ताओं से मिले और संगठन को मज़बूत करने की बात कही।
मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होने कांग्रेस और बीजेपी दोनो पर निशाना साधते हुए कहा की दोनो पार्टिया लम्बे समय से पांच साल के टेस्ट मैच खेल रही है।जोकि इस बार ऐसा नही होने दिया जायेगा। क्योकि इस यात्रा के दौरान पार्टी से काफी संख्या मे लोग जुड़ रहे है और आने वाले चुनावों मे पार्टी राजस्थान मे एक मज़बूत विकल्प बनकर उभरेंगी।इस मौक़े के आप" पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बेनीवाल सहित पार्टी के स्थानीय नेता भी माजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ