जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-फितर की मुबारकबाद दी हैं।  मुख्यमंत्री ने ईद-उल-फितर के मौके पर सभी मुस्लिम धर्मावलंबियों से आह्वान किया है कि वे प्रदेश की खुशहाली, सौहार्द, सद्भावना एवं अमन चैन की दुआ करें। गहलोत ने कहा कि हम सभी भाईचारे की परम्परा को आगे बढ़ाते हुए तथा सामाजिक सद्भाव को और मजबूत करते हुए एक-दूसरे की मदद करें।