जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया एवं परशुराम जयंती के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्षय तृतीया का अवसर सुख-समृद्धि को बढ़ाने वाला माना जाता है। उन्होंने आखातीज के अबूझ सावे पर जिन परिवारों में विवाह समारोह हैं, उन सभी को शुभकामनाएं देने के साथ ही वैवाहिक जीवन की शुरूआत करने जा रहे नवीन जोड़ों के सुखद दाम्पत्य जीवन की कामना की है। गहलोत ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे बाल-विवाह के पूर्ण उन्मूलन के लिए आगे आएं तथा भाईचारे की परम्परा को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक सद्भाव को और मजबूत बनाएं।