हनुमानगढ़-विश्वास कुमार
हनुमानगढ़ में लूट के इरादे से घर में घुसे अज्ञात लोगो द्वारा एक महिला की हत्या कर दी गई। जिले के संगरिया थाना क्षेत्र में घर पर लहूलुहान हालत में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इस दौरान घर में घुसे अज्ञात बदमाशों ने महिला का मर्डर कर दिया। बदमाश महिला के कान की बालियां भी छीनकर ले गए। संगरिया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस शहर मे लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। संगरिया थाना प्रभारी हनुमाना राम बिश्नोई ने जनकारी दी कि जगदीश राय बवेजा (66) पुत्र रामचन्द्र अरोड़ा निवासी वार्ड 33 गली नंबर 5 संगरिया ने थाने में रिपोर्ट दी और बताया कि वो पत्नी विमला देवी के साथ रहता है। उन्होंने अपने घर में ऊपर का कमरा किराए पर दे रखा है। व उसकी नगराना गांव में किराना की दुकान है और हर रोज की तरह वो सुबह दुकान पर चला गया था। और पीछे से पत्नी विमलादेवी अकेली थी। शाम करीब 8.15 बजे मुझे किराएदार ने फोन करके बताया कि वह गैस सिलेंडर लेने आया तो बाहर दरवाजे बंद मिले। विमला देवी गेट के पास पड़ी है और उनके मुंह से खून निकल रहा है।जगह जगह समान बिखरा हुआ और जिस तरह के वारदात स्थल के हालात है उससे मामला लूट का लग रहा है। प्रथमदर्ष्ट्या ये मामला लूट का लग रहा है। पीड़ित ने बताया कि वह घर पहुंचा तो उसकी पत्नी के मुंह व होठों पर खून लगा था। कानों में पहनी सोने की बालियां खींचकर निकालने से कान से खून बह रहा था। उसकी पत्नी की चूड़ियां भी कमरे में टूटकर गिरी हुई थी। जिससे लगता है कि घर में घुसे अज्ञात लुटेरे के साथ विमला देवी के साथ हाथापाई हुई होगी और मौत से पहले विमला देवी ने काफी जदोजहद कि होगी। गोदरेज अलमारी में सोना और पैसे रखे हुए हैं, लेकिन उसकी चाबी नहीं मिली है। उसकी पत्नी का मोबाइल भी गायब है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर आईपीसी की धारा 302, 450, 323, 201 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0 टिप्पणियाँ