अलवर ब्यूरो रिपोर्ट।
अलवर मे रविवार को भाजपा अलवर दक्षिण जिले के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र को राष्ट्रीय महामंत्री एंव प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने संबोधित किया । सत्र की अध्यक्षता सांसद बालकनाथ ने की। इस दौरान प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने कहा की कांग्रेस लीडरलैस पार्टी जहाँ कोई नेता नही है। सभी पार्टीयां परिवारवाद पर चल रही है । उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब जब बोलते है अपने वोट कम करते है। जिस पार्टी के नेता कंफ्यूज है उसका समापन तय है ।
अशोक गहलोत तो केन्द्र पर सिर्फ़ दोषारोपण करते है वह ज्यादा चलने वाला नही है । प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बडी पार्टी है और भाजपा लगातार व्यापक रुप से बढ रही है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गुड गर्वनेंस के आधार पर ,संगठन के काम के आधार पर और कार्यकर्ताओं की कडी मेहनत के आधार पर हम आगे बढ रहे है ।हम विचारधारा के आधार पर काम करने वाले लोग है। हमे सर्वस्पर्शी कार्य करना है । हमे जनता की अपेक्षा के अनुरूप काम करना चाहिए और हम राजस्थान मे भी जनता की अपेक्षा पर खरे उतरेंगे।
सिंह ने कहा हम सरकार मे सत्ता चलाने नही आते है, गुड गर्वनेंस का लाभ जनता को मिले इसलिए आते है और हम अंत्योदय पर चलने वाले लोग है । सारी योजनाओं का केन्द्र बिंदु गरीब कल्याण ही है।सबका साथ सबका विकास सिद्धांत पर चलकर बिना जात पात धर्म को देख कर किया जाता है। जनधन योजना, उज्जवला योजना, किसान सम्मान योजनाएं, आदी इसका उदाहरण है । हम सभी लगातार संगठन का काम करते है। हमे समाज मे पार्टी की पहचान बनानी चाहिए क्योंकि सामुहिकता और परस्पर संवाद जो पार्टी मे काम करने का मूलमंत्र है।प्रदेश प्रभारी ने कहा कि आज पार्टी को खडा करने मे हमारे कार्यकर्ताओं ने आहूति दी है दीनदयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी, कुशाभाऊ ठाकरे, अटल बिहारी वाजपेयी, भैरोंसिंह शेखावत,सुंदरसिंह भंडारी आदि सैकड़ो नेताओं ने पार्टी को खडा करने मे अहम योगदान दिया जिससे आज भाजपा रूपी संगठन का वटवृक्ष फैला है ।

0 टिप्पणियाँ