हेमेन्द्र शर्मा-सवाई माधोपुर।
सवाई माधोपुर में रविवार को विप्र फाउंडेशन द्वारा विप्र फाउंडेशन के 13 वे स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालय स्थित  एपेक्स रणथंभौर सेविका अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया। जिसमे विप्र फाउंडेशन से जुड़े पदाधिकारियों एंव कार्यक्रताओं सहित अन्य युवाओं ने बढ़चढ़कर रक्तदान किया। इस दौरान विप्र फाउंडेशन द्वारा रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं का प्रंशसा पत्र एंव प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि विप्र फाउंडेशन के 13 वे स्थापना दिवस के मौके पर देश भर में रक्तदान शिविर आयोजित किये गए है। इसी कड़ी में सवाई माधोपुर में भी एपेक्स रणथंभौर सेविका अस्पताल के सहियोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान करीब 200 यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। रक्तदान को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है।