करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
करौली मे विप्र फाउंडेशन के 13 वें स्थापना दिवस व भगवान परशुरामजी के जन्मोत्सव के शुभ उपलक्ष्य पर रविवार को विप्र फाउंडेशन द्वारा पूरे भारतवर्ष में 139 स्थानों पर 13 हजार यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा है उसी सन्दर्भ में आज विप्र फाउंडेशन राज0 जोन-1D के सभी जिलों करौली,धौलपुर,सवाईमाधोपुर, भरतपुर में भी रक्तदान शिविर रखे गये हैं, जिसके तहत करौली जिले में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर श्रीमहावीर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर में 41 लोगों ने रक्तदान किया।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम जी के चित्रपट के समक्ष पूजा अर्चना व मंत्रोच्चारण करके विप्र फाउंडेशन प्रदेशाध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय,प्रदेश संगठन महामंत्री शान्तनु पाराशर ने उद्घाटन किया।
पूरे करौली जिले से रक्तदान हेतु आये विप्र फाउंडेशन के सभी कार्यकर्ताओं को दुपट्टा पहनाकर प्रदेशाध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय व प्रदेश संगठन महामंत्री शान्तनु पाराशर ने स्वागत किया।प्रदेशाध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय ने सभी से कहा कि हमारे आराध्यदेव भगवान परशुरामजी के जन्मोत्सव व विप्र फाउंडेशन के 13 वें स्थापना दिवस पर आयोजित इस पुण्य कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन का रक्तदान का यह पुनीत कार्य कई लोगों की जिन्दगी बचायेगा, ये मानवीय कार्य है,साथ ही रक्तदाताओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रदेश संगठन महामंत्री शान्तनु पाराशर ने कहा कि विप्र फाउंडेशन राष्ट्रीय एकता,सामाजिक समरसता व स्वजातीय गतिशीलता के पुनीत उद्देश्यों पर चलता है,आज विप्र फाउंडेशन के कार्यकर्ता 13 हजार रक्तदान करके पूरे भारतवर्ष में एक इतिहास रचने वाला है जिससे पूरे ब्राह्मण समाज में उत्साह का वातावरण है। उत्साही कार्यकर्ता बीच बीच में भगवान परशुराम जी व भारत माता के जयकारे लगाते रहे। करौली जिले के रक्तदान शिविर में 41 यूनिट रक्तदान किया गया। कार्यक्रम में करौली जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र अवस्थी, युवामंच जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा बालाजी, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश दास महंत, कैलाश प्रसाद शर्मा,श्रीमहावीर जी अध्यक्ष वैद्य शिवदत्त शर्मा, संयोजक त्रिभुवन शर्मा,त्रिवेन्द्र कुमार लाटा, संदीप जैमिनी, अबधेश शर्मा, योगेंद्र शर्मा, मगनलाल भारद्वाज, कौशलेश शर्मा, विजयकृष्ण शर्मा,शैलेश चतुर्वेदी, विष्णु चतुर्वेदी,राजेन्द्र चतुर्वेदी, जोनी चतुर्वेदी, रमाकान्त शर्मा,बिहारी लाल शर्मा सहित सैकड़ों विप्र बन्धु उपस्थित रहे। आपको बता दें कि आखा तीज के दिन भगवान परशुराम की जयंती मनाई जाती है। इस बार तीन मई को परशुराम जंयती है। और उसी दिन ईद भी है। करौली मे 2 अप्रैल को हिन्दू नववर्ष पर बाईक रैली निकालने के दौरान हुए दंगे के बाद किसी भी अप्रिय घटना घटित नहीं हो। इसके लिए विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने रविवार को भगवान परशुराम की जयंती का आयोजन कर रक्तदान शिविर लगाया गया।

0 टिप्पणियाँ