श्रीगंगानगर-राकेश मितवा।
श्रीगंगानगर में सेतिया चौकी के ASI कुलविंदर सिंह और दलाल विकी सेतिया को 6 हजार की रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने दबोचा है।
दरअसल श्रीगंगानगर के कोतवाली में धारा 307 में मुकदमा दर्ज था। जिसमें एक युवक को कुलविंदर के द्वारा आरोपी बनाया जा रहा था। जबकि उनके परिवार वालों ने उस युवक के दूसरी जगह होने के और अपराध में शामिल नहीं होने के सबूत भी एसआई कुलविंदर को दिए थे। इस मामले में कुलविंदर के द्वारा युवक को बाहर निकालने की एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई। 4 हजार कुलविंदर सिंह अपने दलाल विकी की मार्फत पहले ही ले चुका था और 6 हजार रुपये और देने के लिए दबाव लगातार बना रहा था।
इसी को लेकर पीड़ित युवक व परिजनों ने एसीबी में शिकायत की थी। जिसकी जानकारी युवक के परिजन मोहनलाल ने एसीबी में दी। एसीबी की टीम के द्वारा सत्यापन करवाया गया। आज दलाल विक्की सेतिया और कुलविंदर को पैसे लेते हुए एसीबी की टीम के द्वारा गिरफ्तार कर लिया।

0 टिप्पणियाँ