सवाई माधोपुर-हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर में शुक्रवार को बाघ संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति सदस्यों द्वारा मिशन बीट प्लास्टिक रणथंभौर अभियान के तहत रणथंभौर से सटे कुतलपुरा मालियान गांव में पॉलीथीन कैरी बैग के बहिष्कार को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। साथ ही इस दौरान समिति सदस्यों द्वारा ग्रामीणों को कपड़े के कैरी बैग वितरित किये गये । इस दौरान समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को प्लास्टिक व पॉलिथीन से होने वाले दुष्परिणामो की जानकारी देते हुए प्लॉस्टिक एंव पॉलीथिन कैरीबैग का उपयोग नही करने को लेकर जागरूक किया गया । समिति सदस्यों ने बताया कि समिति विगत वर्षो से रणथंभौर परिक्षेत्र को प्लास्टिक व पॉलीथीन मुक्त बनाने के उद्देश्य से निःस्वार्थ भाव के साथ धरातल पर लगातार कार्य कर रही है और लोगो को जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर संस्था सदस्य रामावतार सैनी, दिलखुश सैनी , विमलेश सैनी , कमलेश सैनी , राजेश सैनी , सोनू सैनी , दीपक कुतलपुरा , लोकेश सैनी , डीके , विष्णु सैनी व रूप सिंह मीना आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ