श्रीगंगानगर-राकेश मितवा।
भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मण्डल पूर्वी क्षेत्र द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा के दो दिवसीय श्रीगंगानगर दौरे को ऐतिहासिक सफल बनाने के लिए आज ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अग्रसेन नगर स्थित राधे-राधे गेस्ट हाऊस में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष महेश जोशी ने की। कार्यक्रम में विशेष रूप से मोजूद भाजपा नगर मण्डल पूर्वी क्षेत्र अध्यक्ष चन्द्रशेखर गौड़ व भाजयुमो जिला महामंत्री अमन सहारण ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा के कार्यक्रम की विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा अधिकाधिक कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों में पहुंचकर ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया गया। मण्डल अध्यक्ष महेश जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष 10 मई को सूरतगढ़ में विशाल सभा को सम्बोधित करेंगे तथा 11 मई को श्रीगंगानगर में भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इन कार्यक्रमों के लिए कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए। इस अवसर पर भाजपा नगर मण्डल पूर्वी क्षेत्र अध्यक्ष चन्द्रशेखर गौड़, भाजयुमो जिला महामंत्री अमन सहारण, ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष कपिल सिंधी, भाजयुमो नगर मण्डल पूर्वी क्षेत्र अध्यक्ष महेश जोशी, महामंत्री विवेक शर्मा, उपाध्यक्ष जतिन गोयल व रमन घुघरवाल, मंत्री राहुल डोडा व शुभम, आईटी सैल संयोजक शंकर बच्छ, राहुल सरावगी, रोहित, साहिल, भीष्म देव लाटा सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मण्डल पूर्वी क्षेत्र पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।