सवाई माधोपुर-हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर में गुरूवार को महाराज हम्मीर जमुवाय कॉलेज के छात्र एक बार फिर से जिला कलेक्ट्रेट पहुंच जहाँ उन्होंने कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर कॉलेज संचालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और कॉलेज संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कॉलेज छात्रों का कहना है कि कॉलेज में व्याप्त अव्यवस्थाओ को लेकर पिछले 6 माह से वह कॉलेज संचालक के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके चलते अब कॉलेज संचालक छात्रों से व्यक्तिगत दुश्मनी निकाल रहा है। छात्रों का कहना है कि कॉलेज संचालक द्वारा छात्रों को अटेंडेंट शार्ट कर उनके कैरियर को खराब करने की धमकी दी जा रही है । छात्रों का कहना है कि कॉलेज में कॉलेज संचालक की ओर से क्लास अटेंड नहीं करने दिया जा रहा है। जिसके चलते कॉलेज के छात्र परेशान है। छात्रों ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे कर पूरे मामले को लेकर जिला कलेक्टर से मदद की गुहार लगाई है । छात्रों का कहना है कि अगर प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं की गई तो जल्दी ही आंदोलन किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ