श्रीगंगानगर-राकेश मितवा।
श्रीगंगानगर में अरोड़वंश समाज के 23 मई को होने वाले चुनाव को लेकर  मिगलानी गुट में असंतोष पैदा हो गया है। चुनाव अधिकारियों द्वारा जारी की गई  मतदाता सूची में अनेक विसंगतियां होने के चलते देवस्थान बोर्ड में शिकायत की गई है। मिगलानी गुट के पवन बत्रा की ओर से देवस्थान बोर्ड के सहायक आयुक्त को की गई शिकायत में बताया गया कि मतदाता सूची प्रकाशित करने से पहले किसी भी प्रकार की आपत्तियों को नहीं मांगा गया। इसके अलावा अनेक मृत लोगों के नाम भी मतदाता सूची में दर्ज है जिन्हें हटाया नहीं गया है। इसके अलावा दर्जनों की तादाद में एक ही नाम से  कई कई वोट भी बने हुए हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान अध्यक्ष कपिल असीजा द्वारा जानबूझकर फार्म की राशि मतदाता सूची की राशि साथ ही साथ अमानत राशि भारी-भरकम रखी गई है। प्रत्याशी के फार्म की राशि 1100 , मतदाता सूची हासिल करने की ₹
2100 रूपये राशि रखी गई। इसके अलावा 11000 रूपये अमानत राशि रखी गई है। बत्रा का कहना है कि इस प्रकार अनेक विसंगतियों को लेकर देवस्थान बोर्ड के आयुक्त से शिकायत की गई है कि उनकी अपनी देखरेख में ये चुनाव संपन्न कराए जाए। मिगलानी गुट की ओर से आज आयोजित पत्रकार वार्ता में रमेश मक्कड़ ,गोपी नागपाल ,नरेश सेतिया, पवन बत्रा सहित अनेक लोगों ने इस चुनाव प्रक्रिया को लेकर असंतोष जाहिर किया।