सवाई माधोपुर-हेमेंद्र शर्मा।
सवाई माधोपुर जिले कि सूरवाल थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए वन्यजीवों का शिकार करते चार शिकारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक मृत खरगोश सहित एक टोपीदार बंदूक व विस्फोटक सामग्री बारूद तथा दो मोटरसाईकिल भी बरामद की है।सूरवाल थानाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस को कुछ लोगों के अवैध हथियार के साथ घूमने की सूचना के मुखबिर के जरिए मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम टोडोलाई की तलाई के पास पहुंची । जहां कुछ लोग वन्यजीवों के शिकार के लिए घुम रहे थे । इस दौरान पुलिस टीम को टॉर्च की रोशनी में चार लोग झाड़ी की आड़ मे छिपे हुए दिखाई दिए। तभी शिकारी पुलिस को देखकर भागने लगे। लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया । थानाधिकारी के अनुसार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी शेरू उर्फ मोहम्मद शहीर , सलीम उर्फ कालू निवासी मुस्लिम मौहल्ला भगवतगढ़, आपाक उर्फ यासिनपास सलेमपुर करौली व जाकिर निवासी भगवतगढ है । पुलिस ने आरोपियों के पास से एक टोपीदार बंदूक व विस्फोटक बारूद ,दो छुर्रे व एक मृत खरगोश व दो मोटरसाईकिल जब्त की है । पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ 3/25(6), 4/25 आर्म्स एक्ट व धारा 9 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम मे मामला दर्ज किया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है