श्रीगंगानगर-राकेश मितवा।
आदिदेव भगवान शंकर के नाम पर गठित की गई महाकाल सेना भगवान शिव की आराधना, भक्ति और हिंदू हितों की रक्षा के साथ-साथ सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी लगातार कदम बढ़ा रही है । श्रीगंगानगर मे महाकाल सेना के जिलाध्यक्ष रिंकू मिढा बमबम के नेतृत्व में गठित कार्यकारिणी की पहली बैठक का आयोजन नेहरू पार्क में किया गया । इस अवसर पर कार्यकारिणी ने समाजिक सरोकारों व हित के लिए अनेक निर्णय लिए। शहर को पॉलीथिन मुक्त करने के अभियान के साथ-साथ सघन पौधारोपण अभियान का भी श्रीगणेश करने का निर्णय लिया गया है। सनातन धर्म के सिद्धांतों पर चलने वाली भगवान शिव के आराधन में गठित की गई महाकाल सेना में गौरव मल्होत्रा को जिला उपाध्यक्ष गोपाल गॉड को जिला प्रभारी पालक तथा गोविंद सेन को विशेष संपर्क प्रमुख बनाया गया है।वहीं कुंदन बत्रा, रोहित खजुरिया, संजू नारंग, संदीप नारंग ,आंसू गिरा ,मंगू मक्कड़ सुशील, गुल्लू नारंग, हरीश नागपाल, वैभव ,नरेंद्र हरीश कुमार आदि को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इस अवसर पर महाकाल सेना के जिलाध्यक्ष रिंकू मिढा ने कहा कि महाकाल सेना हिंदू हितों की रक्षा तथा समाज भलाई के कामों में सदैव आगे रही है हर पीड़ित व मानवता की सेवा करने का प्रण हर महाकाल सेना के सदस्य ने लिया है। इसी दिशा में लगातार आगे बढ़ते हुए अब समाज भलाई के तथा सामाजिक सरोकारों के तहत पौधारोपण तथा शहर को पॉलिथीन मुक्त करने के लिए जन जागरण अभियान भी शुरू करने के निर्णय लिया गया है।

0 टिप्पणियाँ