बारां-हंसपाल यादव।
बारां राज्य के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया द्वारा सोरसन में चल रहे निर्माण कार्यो, धाकडखेडी से अन्ता खाडी खुदाई निर्माण कार्यो का अधिकारियों के साथ जायजा लिया।जिला कांग्रेस कमेटी के जिला प्रवक्ता राधाकिषन नागर बमूलिया माताजी ने जानकारी देते हुए बताया कि बारां प्रवास के दौरान राज्य के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया द्वारा सोरसन माताजी पहुंच कर विधायक कोष एवं डीएमएफटी से निर्माणाणीन एनीकट निर्माण, तालाब गहराईकरण एवं सामुदायिक भवन निर्माण सहित सार्वजनिक निर्माण विभाग के अन्य निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया गया। 
इसके उपरान्त मंत्री भाया द्वारा धाकडखेडी से अन्ता तक बमोरी खाडी खुदाई कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान मंत्री भाया के साथ सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं जल संसाधन विभाग के अधिषाषी अभियंता सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। मंत्री भाया द्वारा स्वीकृत निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाने के अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए गए। इस दौरान मंत्री भाया के साथ ब्लॉक अध्यक्ष अन्ता सोहनलाल सुमन, बाबूलाल मीणा, कमलेश नागर सोरसन, डॉ. ओम गोस्वामी, मदन मेहता, औंकार मीणा, जसराज मीणा, ललित नागर, देशराज मीणा, कान्ताप्रसाद नागर, चन्द्रमोहन नागर, रामचरण रेगर धाकडखेडी, चेतन गौत्तम धाकडखेडी, शिवराज चौधरी, इन्द्रा कुमारी सुमन आदि उपस्थित रहे।