श्रीगंगानगर-राकेश मितवा।
महाराजा जस्सा सिंह रामगढिय़ा वैलफेयर सोसायटी द्वारा आज महान सिख योद्धा महाराजा जस्सा सिंह रामगढिय़ा का 299वां जन्म दिहाड़ा एवं पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जेल सिंह की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। स्थानीय मैरिज पैलेस में आयोजित इस कार्यक्रम में रामगढ़िया समाज के प्रतिभावान छात्रों जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योग्यता दिखाने वाले लोगों को पुरस्कृत भी किया गया। तत्पश्चात् महाराजा जस्सा सिंह रामगढिय़ा तथा पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जेल सिंह के जीवन जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला गया तथा उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सादुल शहर विधायक जगदीश जांगिड़ ने कहा ने कहा कि 18वीं सदी के महान योद्धा महाराजा जस्सा सिंह ने अपनी वीरता, बहादुरी और योग्य राजनीतिक सूझबूझ से विदेशी हमलावरों से लोहा लिया व दिल्ली में अपना राज स्थापित किया और देश को एकता के सूत्र में बांध कर रखने का कार्य किया। हमें अपने बहादुर योद्धाओं और महापुरुषों के दिन और शताब्दियां मिलजुल कर मनानी चाहिए। प्रतिस्पर्धा के युग में अपने बच्चों में हमें नई सोच व उच्च शिक्षा और बेहतर संस्कारों का संचार करने के जरूरत है। कार्यक्रम के दौरान रामगढिय़ा समाज के सम्मानित सदस्यों एवं बुजुर्गों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर महाराजा जस्सा सिंह रामगढिय़ा वैलफेयर सोसायटी का विस्तार करने तथा शीघ्र कार्यकारिणी गठित करने का निर्णय लिया गया। सदस्यता अभियान चलाकर महाराजा जस्सा सिंह रामगढिय़ा वैलफेयर सोसायटी से अधिकाधिक समाज के लोगों को जोड़ा जाएगा। इसके साथ-साथ महाराजा जस्सा सिंह रामगढिय़ा वैलफेयर सोसायटी द्वारा समाज के राजकीय सेवाओं में कार्यरत व्यक्तियों तथा समाज के सम्पन्न परिवारों का सहयोग लेकर समाज हित में नॉलेज सेंटर स्थापित किया जाएगा। ताकि समाज के जरूरतमंद तथा प्रतिभाशाली व्यक्तियों की यथासम्भव सहायता की जा सके तथा उनके उत्थान में योगदान दिया जा सके। इस मौके पर साधू-संतो को अटूट लंगर वितरित किया गया।