सवाई माधोपुर-हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर जिले के गंगापुरसिटी में राजकीय सामान्य चिकित्सालय में रविवार को उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब सामान्य चिकित्सालय में निर्माणाधीन दूसरी मंजिल के भवन का छज्जा गिर गया । छज्जा गिरने से नीचे मजदूरी का काम करने वाले तीन मजदूर घायल हो गए। जिन्हें सामान्य चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। मजदूरों पर छज्जा गिरने की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेते हुए घायल मजदूरों के पर्चा बयान दर्ज किए।
पुलिस के मुताबिक हादसे में शरीफ ,आसिफ और बुधराम घायल हुए है। तीनो घायल मजदूरों का सामान्य चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। एकाएक हुए इस हादसे से चिकित्सालय में भगदड़ मच गई। गौरतलब है कि सामान्य चिकित्सालय में दूसरी मंजिल पर भवन निर्माण का कार्य चल रहा है। इसी दौरान ये हादसा हो गया और तीन मजदूर घायल हो गए। फिलहाल घायलों का चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

0 टिप्पणियाँ