करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
करौली भारत विकास परिषद और एन. एस. सी. फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान मे स्थानीय सत्यवती बिहार कॉलोनी में सफाई अभियान का शुभारंभ वार्ड पार्षद हेमलता सोनी, परिषद के अध्यक्ष नगेन्द्र शर्मा, सचिव धर्मेन्द्र सिहं जादौन एवं परिषद की महिला प्रमुख मंजू लता गोयल ने किया। इस अवसर पर सुरेन्द्र शर्मा, विनोद गुप्ता उमा गोयल, हर नाथ सिह जादौन, मधुलिका तंवर,अखलेश गुप्ता, सुशीला शर्मा, राधे श्याम टैंट वाले , पवन गुप्ता, दाऊदयाल गुप्ता सहित प्रमुख जन उपस्थित थे। इन्होंने भारत के प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की सराहना कर कचरा निस्तारण पर जोर देते हुए अपशिष्ट पदार्थों से खाद बनाने व पोलोथीन का उपयोग नही करने का संदेश दिया साथ ही स्वास्थ्य पर पडने वाले प्रतिकूल प्रभाव से आगहा किया।

0 टिप्पणियाँ