दौसा ब्यूरो रिपोर्ट।
पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे बांछित अपराधियो/असामजिक तत्वो के विरूद्ध धरपकड अभियान के दौरान हनीट्रेप मामलो को गम्भीरता से लेते हुए लोगो को बलात्कार के झूठे मुकदमों मे फसाने व विडियो बनाकर ब्लैकमेल कर धन ऐठने वाले गिरोह (हनीट्रैप) का करीब एक साल से फरार   आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अनिकेत पुत्र हेमराज मीना निवासी नारौली डांग ने पुलिस थाना मण्डावरी में 12 फरवरी 2021को बबलू गुर्जर निवासी मांडा गुर्जर (सपोटरा) के खिलाफ मामला दर्ज कर बताया कि मेरे पिताजी को कई बार फोन करके मण्डावरी बुलबाया तत्पश्चात मेरे पिताजी को चाय मे नशीला पदार्थ डालकर पूर्व नियोजित षडयंत्र के अनुसार मण्डावरी से अपहरण करके कही जंगलों मे ले गये और उनका बैग और समस्त दस्तावेजो के साथ ही 94300/- नगद रुपये छिन लिये और उनको बराबर डरा धमकाकर 2 लाख रुपयों की मांग की गयी। नही देने पर मेरे पिताजी के खिलाफ झूठा मुकदमा कैलाशी नामक महिला से करवाकर बलात्कार के मामले मे फंसाने की लगातार धमकी देने वालो पर मामला दर्ज करवाया था। जिस पर थानाधिकारी रामपाल पुलिस थाना मण्डावरी के नेतृत्व मे टीम गठन कर ईलाका थाना क्षेत्र मे हनीट्रेप के मामलों को अंजाम देने वाले सक्रिय गिरोह का पर्दाफास करने के निर्देश प्रदान किये गये थे। इस क्रम मे गठित टीम ने सीडीआर व टाँवर लोकेशन प्राप्त कर विशलेषण किया जाकर आसुचना संकलन कर जगह-जगह दबिश दी जाकर तीन आरोपी भरतलाल उर्फ भरतीमीना, रिंकू उर्फ लाला मीना व कैलाशी जाटव को पूर्व मे गिरफ्तार कर जैर हिरासरत मे भिजवाया गया व एक अन्य आरोपी जो करीब एक साल से फरार चल रहे बबलू उर्फ ऋषि उर्फ ऋषिकेश पुत्र जगदीश गुर्जर उर्फ सामलिया गुर्जर निवासी मांडा गुर्जर नारोली डांग को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है।