सवाई माधोपुर-हेमेंद्र शर्मा।
सवाई माधोपुर नगर परिषद कार्यालय परिसर में गुरूवार को प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया। नगर परिषद आयुक्त नवीन भारद्वाज ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रशासन शहरों के संग अभियान एक मई से फिर से शुरू किया गया है जो 31 मार्च 2023 तक चलेगा। इसी कड़ी में आज नगर परिषद कार्यालय परिसर में शिविर आयोजित किया गया है। जिसमे मकानों के पट्टे ,भूमि रूपांतरण ,कृषि भूमि के नियमन एंव नामांतकरण ,बिल्डिंग परमिशन आदि कई प्रकार के कार्य किये जा रहे है।आयुक्त ने बताया की प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत आयोजत शिविर में एक ही जगह पर लोगो की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ