सवाई माधोपुर-हेमेन्द्र शर्मा।
गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के नेता विजय बैंसला ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा राज्य के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला पर रीट परीक्षा में उत्तीर्ण हुए एमबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के हितों के साथ कुठाराघात करने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। विजय बैंसला ने आरोप लगाते हुए कहा कि रीट भर्ती परीक्षा में एमबीसी वर्ग के 240 के लगभग विद्यार्थियों को उत्तीर्ण होने पर शिक्षा विभाग द्वारा नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए थे। इन अभ्यर्थियों को एमबीसी से ओबीसी वर्ग में शामिल कर लिया गया था ।लेकिन सरकार ने तभी एक दूसरा आदेश जारी करते हुए एमबीसी से ओबीसी वर्ग में शामिल करके सभी के नियुक्ति पत्र त्वरित प्रभाव से रद्द कर दिए। ऐसे में अभ्यर्थियों के हितों के साथ खिलवाड़ किए जाने पर विजय बैंसला ने सरकार से जवाब मांगा है। साथ ही उन्होंने न्यायालय द्वारा पूर्व में जारी किए गए आदेशों का हवाला भी दिया है। विजय बैंसला ने चेतावनी देते हुए भी कहा है कि एमबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के हित से खिलवाड़ करने पर तथा गलती को त्वरित प्रभाव से सरकार द्वारा दुरुस्त नहीं किया गया तो गुर्जर समाज सरकार के विरुद्ध बड़ा आंदोलन खड़ा करेगा।

0 टिप्पणियाँ