कोटा-हंसपाल यादव।
कोटा मे गुर्जर समाज के प्रमुख पंच पटेलों की बैठक खड़े गणेशजी मंदिर के पीछे स्थित भांडा के देवजी मंदिर परिसर में हुई। जिसमें समाज के प्रमुख पंच पटेलों सहित सैंकड़ों की संख्या में बोराबास, बंधा, धर्मपुरा, पाचनकुई, पुनियादेवरी, केबलनगर सहित आसपास गांव के गुर्जर समाज के  लोग मौजूद रहे। बैठक में वक्ताओं ने देवा गुर्जर हत्याकांड की कड़े शब्दों में निंदा की। साथ ही प्रशासन को चेतावनी भी दी कि सोशल मीडिया की एवं देवा के परिजनों के अर्नगल बयानबाजी एवं निराधार आरोपों के चलते पुलिस बोराबास, बंधा, पाचनकुई, लखावा, पुनियादेवरी सहित कई अन्य जगह के निर्दोष लोगो एवं जिन्हें इस हत्याकांड से कोई लेना देना नहीं है, उन्हें बेवजह परेशान एवं बदनाम कर रही है। हाल ही में बोराबास के निर्दोष व्यक्ति पूसाराम गुर्जर को जबरदस्ती पुलिस ने परिजनों के दबाव में 120बी का मुल्जिम बना दिया। जबकि इसका देवा गुर्जर हत्याकांड से कोई लेना देना नहीं था। इस अवसर पर सभी पंच पटेलों ने कहा कि जब भी किसी के परिवार में किसी भी व्यक्ति की असामायिक मृत्यु होती है तो परिजन सहित सभी को गहरा आघात लगता है। इसी प्रकार  देवा की असामयिक मृत्यु पर सभी को गहरा दुख है। किन्तु सोशल मीडिया टीम एवं परिजनों के अनर्गल आरोपों के चलते गुर्जर समाज में रोष व्याप्त है। जिसके चलते आगामी सात जून को समाज के हजारो व्यक्ति कलेक्ट्री पर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर निर्दोषों को बेवजह परेशान नहीं करने की मांग करेंगे। इस अवसर पर पूर्व सरपंच रामलाल गुंजल, नंदकिशोर खटाना,पूर्व पंचायत समिति सदस्य कल्याण गुर्जर, बंधा गांव के श्रवण गुर्जर, लखावा के कालू कालस, लक्ष्मण बजाड़, भंवरलाल गुर्जर, शिवराज कुंवाड़ा पाचनकुंई, वीरम घाटीला पुनियादेवरी, गणेश गुंजल पुनियादेवरी, देवा बागड़ी कोलाना, पूर्व पंचायत समिति सदस्य गोविन्द भडाना, लाला बजाड़ अमरकुआ, गौरीलाल मावटा, लाला तंवर, बोराबास से बलदेव गुंजल, रामलाल नेगाड़ी, सरपंच अर्जुन गुंजल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य ओम पोसवाल, काल्याकुई से कालू चौहान, गिरधारी गोरसिया, देवसेना प्रदेशाध्यक्ष मनोहर कुंवाड़ा, केबलनगर से नारायण कुंवाड़ा,गोरिलाल लाभी, दानाजी महाराज,  समेत अन्य पंच पटेल समेत बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।