कोटा-हंसपाल यादव।
लाडपुरा दिगम्बर जैन मंदिर में तीर्थंकर भगवान श्री 1008 शांतिनाथ का जन्म तप और मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर  रथयात्रा जुलूस के रूप में लाडपुरा जैन मंदिर से रामपुरा तक निकाली गई। मंदिर में श्रीजी की स्वर्णकलशो से शांतिधारा की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल थे।गुंजल ने कहा कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम होते रहने चाहिए जिससे आमजन को धर्म का ज्ञान हो और सभी धर्म से जुड़े रहे। मन्दिर अध्य्क्ष कैलाश सेठिया ने पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल का माला साफा पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर विश्व कल्याण के लिए शांतिनाथ मंडल विधान किया गया जिसको विधानचार्य पंडित उदय चन्द शास्त्री ने विधि विधान से संगीतमय करवाया। कार्यक्रम के बाद सभी के लिए वात्सल्य भोज का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद इन्द्र कुमार जैन, प्रशांत सक्सेना, लोकेश जैन, सौरभ जैन सहित सकल जैन समाज लाडपुरा के लोग उपस्थित रहे।