अजमेर ब्यूरो रिपोर्ट।
अजमेर के पुष्कर रोड स्थित सेंचुरी स्कूल के सामने आनासागर झील में 2 हजार के नोटों की दो दर्जन से अधिक गड्डियां मिलने हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने झील से पॉलिथीन की थैली में रखे नोट निकाल कर जब्त कर लिये है। पानी में रहने से अधिकांश नोटों की गड्डियां गल चुकी हैं। पुलिस को नकली नोटों की सूचना मिली थी, जबकि मौके पर नोट देखने में असली लग रहे हैं। पुलिस बैंक के सक्षम अधिकारी से नोटों की जांच करवाएगी। वहीं, उस अज्ञात शख्स को भी खोजने में जुट गई, जिसने रुपये झील में डाले थे।आनासागर पुलिस चौकी के मुताबिक फोन पर सूचना मिली थी कि झील के पानी में पॉलिथीन में नोटों की गड्डियां हैं। संभवत ये नोट नकली हो सकते हैं। मौके पर पहुंच कर पॉलीथिन की थैली को झील के पानी से बाहर निकाला गया, जिसमें से 30 से 32 नोटों की गड्डियां मिली हैं। जिसमें रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया लिखा हुआ है। हर गड्डी 2 हजार के नोट की है। किसी अज्ञात शख्स ने नोटों की गाड़ियों को पॉलिथीन में लपेटकर झील के पानी में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि नोट दिखने में असली जैसे लग रहे हैं। इनमें अधिकांश नोटों की गड्डियां पानी की वजह से गल चुकी हैं। बरामद नोटों को जब्त कर थाने ले जाकर बैंक के सक्षम अधिकारी से प्रत्येक नोट की तस्दीक करवाई जाएगी कि वह असली हैं या नकली। वहीं जिस अज्ञात व्यक्ति ने नोटों की गाड़ियों को पॉलिथीन की थैली में डालकर आनासागर झील में फेंका है उस शख्स की तलाश की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ