श्रीगंगानगर-राकेश मितवा।
श्रीगंगानगर में भाजपा के जिला कार्यालय के उद्घाटन की तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया। इसके लिए स्वागत समिति की एक बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में किया गया।  इस अवसर पर 11 मई बुधवार को होने वाले सभी कार्यक्रमों की विस्तृत रूप रेखा पर चर्चा की गई और उन्हें अंतिम रुप दिया गया।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीचंद चौधरी ने बताया कि 11 मई बुधवार को सुबह 8:00 बजे जिला कार्यालय में हवन से उद्घाटन कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके बाद जिला कार्यालय में एक समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें श्रीगंगानगर जिले के शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।इसी समारोह में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्षों और श्रीगंगानगर जिले के भाजपा के संस्थापक सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा । सुबह 10:40 बजे जेपी नड्डा वर्चुअल रुप से कार्यालय उद्घाटन कर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। श्रीगंगानगर में जिला कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप नेता प्रतिपक्ष चूरू विधायक राजेंद्र सिंह राठौड़ उपस्थित रहेंगे। स्वागत समिति की इस बैठक में चूरू से पधारे रवि आर्य बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के बीकानेर संभाग प्रभारी व राजकुमार सिहाग मंडल अध्यक्ष पड़िहारा रतनगढ़ का स्वागत किया गया।इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रदीप धेरड़ एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष श्याम धारीवाल हनुमान गोयल राजू छाबड़ा विजेंद्र पाल सिंह सहित भाजपा के पदाधिकारी एव कार्यकर्ता मौजूद रहे।