जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान प्रशासनिक सेवा RAS अधिकारियों के एसोसिएशन के हुए चुनाव में 1999 बैच के RAS अधिकारी गौरव बजाड निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। अध्यक्ष पद के लिए हुए नामांकन दाखिल के दौरान मात्र गौरव बजाड का ही नामांकन दाखिल हुआ और इस तरह उनको निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
गौरव बजाड भीलवाड़ा में भी एसडीएम के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं तथा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यकाल और सीएम अशोक गहलोत के कार्यकाल में वह विशेष अधिकारी भी रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ