उदयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।

पुलिस ने भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद और आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी को उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर रोक लिया। यह दोनों जितेंद्र मेघवाल हत्याकांड को लेकर पाली जा रहे थे। सुबह करीब 9 बजे से इन दोनों नेताओं को पुलिस ने एयरपोर्ट पर रोक लिया। एयरपोर्ट पर चंद्रशेखर और जयंत को रोकने की सूचना जैसे ही सोशल मीडिया पर हुई बड़ी संख्या में उनके समर्थक एयरपोर्ट के बाहर पहुंच गए। समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। पुलिस दोनों से बातचीत कर समझाने का प्रयास कर रही है। कार्यकर्ता उन्हें छोड़े जाने तक वहीं डटे रहने की बात कह रहे हैं।

भीम आर्मी

करीब 12 दिन पहले भी चंद्रशेखर पाली के बारवा गांव (बाली) पहुंचा था। मृतक जितेन्द्र मेघवाल को श्रद्धांजलि दी थी। इस दौरान बड़ी संख्या में बारवा गांव में भीड़ एकत्र हो गई। इसके बाद भी चंद्रशेखर ने पुलिस की मौजूदगी में जुलूस निकालकर होर्डिंग, पोस्टर फाड़े थे। भीम आर्मी चीफ ने भड़काऊ भाषण देकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की थी।